मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रूस के सेना प्रमुख ने पद छोड़ा
रूसी सेना प्रमुख ने सशस्त्र सेनाओं में फेरबदल और कटौती की योजना के कारण रक्षा मंत्री से नाराजगी के चलते अपना पद छोड़ दिया है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

स्थानीय रिपोर्टों में रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि थलसेना अध्यक्ष यूरी बालूयेवस्की ने पद छोड़ दिया है और कई अन्य सैन्य अधिकारी भी रक्षा मंत्री एनातोली सर्दयुकोव से नाराजगी के बाद ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।

बालूयेवस्की को 2004 में सैन्य प्रमुख और प्रथम उप रक्षा मंत्री बनाया गया था। उनका कार्यकाल राष्ट्रपति पुतिन ने इसी जनवरी में 2011 तक बढ़ा दिया था।

नेजाविसिमाया गाजेटा दैनिक के अनुसार बालूयेवस्की सर्दयुकोव द्वारा किए जा रहे फेरबदल से असहमत थे इसलिए पद छोड़ना चाहते थे।

एक और रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य सैन्य अधिकारी जनरल विलासोव ने सर्दयुकोव की प्रताड़ना से परेशान होकर फरवरी में रक्षा मंत्रालय स्थित अपने दफ्तर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसी समय रक्षा मंत्री ने मंत्रालय के स्टाफ में 40 प्रतिशत तक की कटौती की थी।
और भी
भूटानी शरणार्थियों ने शिविर छोड़े
नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति महत्वपूर्ण कदम
तिब्बत में फिर भड़की हिंसा
अमेरिका के आगे नहीं झुकेंगे-शरीफ
पाकिस्तान में तारे जमीन पर
गिलानी की प्रधानमंत्री पद पर ताजपोशी