संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े पुनर्वास अभियानों में से एक के तहत भूटान के 100 से भी ज्यादा शरणार्थी पूर्वी नेपाल स्थित शिविरों से निकलकर अमेरिका चले गए हैं।
शरणार्थी एजेंसी प्रवक्ता जेनिफर पेगोनिस ने कल कहा नेपाल के शिविरों से शरणार्थियों के जाने की यह अभी तक की सबसे बड़ी घटना है।
वर्ष 2008 के अंत तक अमेरिका कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड डेनमार्क नीदरलैंड और नार्वे में पुनर्वास के लिए 10 हजार शरणार्थी नेपाल छोड़ देंगे।
वर्तमान में पूर्वी नेपाल के सात शिविरों में एक लाख सात हजार शरणार्थी रह रहे हैं जिन्होंने नब्बे के दशक की शुरुआत में भूटान छोड़ दिया था।
एजेंसी के मुताबिक करीब 25 हजार शरणार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 12 हजार शरणार्थियों ने अमेरिका में पुनर्वास के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।
पेगोनिस ने कहा- पहले गए समूह पुनर्वास के बाद किस तरह मिल-जुलकर नए घरों में रह रहे हैं यह देखकर अब और शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए आगे आने की उम्मीद है।
आग लग जाने के बाद 95 फीसदी तक नष्ट हो चुके शिविरों और बेघर हुए 9770 लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) ने इस महीने की शुरुआत में अधिक कोष की अपील की थी।
|