पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यूरोपीय संघ में शामिल स्लोवानिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने उक्त आशय का बयान दिया है।
बयान के अनुसार नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति पाकिस्तान में लोकतंत्र के विकास, स्थिरता और सुरक्षा की दिशा से महत्वपूर्ण कदम है।
गौरतलब है कि कल राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के करीबी सहयोगी यूसुफ रजा गिलानी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। गिलानी हाल के चुनाव में विजयी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।
यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान में आपातकाल के दौरान हिरासत में लिए गए न्यायाधीशों की रिहाई का भी स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश में कानून के शासन की बहाली के संबंध में सकारात्मक संदेश जाएगा।
|