पाकिस्तान में बॉलीवुड का जादू इस तरह सिर चढ़कर बोलता है कि सेंसर बोर्ड की कैंची के बावजूद भी पाकिस्तानी दर्शक लगातार दूसरी हिन्दी फिल्म का पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्म 'रेस' जारी की गई। अब पाकिस्तानी दर्शक बेसब्री से बतौर निर्देशक आमिर खान की पहली फिल्म 'तारे जमीन पर' का इंतजार कर रहे हैं, जो 28 मार्च को रिलीज होगी। जॉन अब्राहम की 'गोल' के बाद 'रेस' दूसरी फिल्म थी, जो एक साथ भारत और पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। मगर रेस सेंसर बोर्ड के सामने फँस गई थी। बोर्ड के निर्देशक पर यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा कुछ दृश्य हटाने के बाद उसे यूए प्रमाण-पत्र दिया गया। पिछले साल भारतीय सिनेमाई पर्दे पर सबसे बड़ी हिट मानसिक विकार से पीड़ित बच्चे की कहानी 'तारे जमीन पर' को सेंसर बोर्ड ने आसानी से पास कर दिया। तारे जमीन के शुक्रवार को रिलीज होने के साथ ही यूटीवी एकमात्र भारतीय कंपनी होगी, जिसकी पिछले छह महीने में तीसरी फिल्म पाकिस्तान में जारी होगी। रेस को पाकिस्तान में कराची स्थित एवेरेडी पिक्चर्स ने वितरित किया था।
नौ शहरों में इसके 15 प्रिंट रिलीज किए गए थे, जबकि 'तारे जमीन पर' को जियो टीवी रिलीज करेगा। योजना है कि इसके 15 प्रिंट जारी किए जाएँगे।
|