मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिकी अभियंता को 24 साल की सजा
चीनी मूल के एक अमेरिकी अभियंता को संवेदनशील सैन्य तकनीक तस्करी के जरिये चीन को पहुँचाने के आरोप में 24 साल की सजा सुनाई गई है।

चीनी मूल के अभियंता मैक को अमेरिकी नौसैनिक पनडुब्बी की संवेदनशील तकनीक को चीन को भेजने का दोषी पाया गया था।

अमेरिका जिला जज कौरमैक कारनी ने मैक पर सजा के अलावा 50 हजार डॉलर का जुर्माना भी ठोंका। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने मैक की उम्र 65 साल बताई है। सजा दिए जाने के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि इस लंबी सजा से चीनी खुफिया विभाग को एक संदेश जाएगा।

कारनी ने कहा कि हम यह कभी नहीं जान पाएँगे कि मैक ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी क्षति पहुँचाई है। लंबे समय तक चलने वाली सजा से चीन को एक मजबूत संदेश जाएगा कि वह अपने एजेंटों को अमेरिकी सेना के गुप्त दस्तावेज चुराने के लिए यहाँ नहीं भेजे।
और भी
भूटान में लोकतंत्र का फूल खिला
अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ एंडेवर
कार्ला ब्रूनी के नग्न चित्र की नीलामी
परमाणु करार पर बुश और मुखर्जी की चर्चा
एटमी करार पर काम जारी रखेगा अमेरिका
गिलानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित