ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन और फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी इस हफ्ते लंदन वार्ता में वित्तीय बाजारों में ज्यादा पारदर्शिता लाने की बात कहेंगे।
ब्राउन के कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि सरकोजी की ब्रिटेन यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को दोनों के बीच बैठक तय की गई है। यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार लाने पर केंद्रित रहेगी।
वक्तव्य के मुताबिक ब्राउन और सरकोजी वापस नहीं लौटेंगे, यह मानकर समाप्त की गई राशि को तुरंत सार्वजनिक रूप से जारी करने का मुद्दा उठाएँगे। इसके अलावा हाल के हफ्ते में एक अमेरिकी बैंक के पतन उससे बाजार के स्थायित्व तथा आस्तियों के मूल्यांकन पर पड़ने वाले प्रभाव और अघोषित कर्ज की बात उठाई जाएगी।
ब्राउन और सरकोजी इस मुद्दे पर चिंतित हैं कि कभी नहीं लौटाए जाने वाले बैंकों के कर्ज की अनिश्चितता का प्रभाव वित्तीय बाजार की विश्वसनीयता पर पड़ रहा है।
इस बीच बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण जनवरी में फ्रांस के सोसायटे जनरेले को 50 अरब यूरो के अनाधिकृत करार की वजह से 4.9 अरब यूरो का नुकसान हुआ था।
|