मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दुबई में महिला कार्यकर्ता पर हमला
घरेलू उत्पीड़न और मानव तस्करी के खिलाफ लड़ रहीं खाड़ी की एक हाई प्रोफाइल महिला कार्यकर्ता पर कुछ लोगों ने हमला किया।

अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात की दोहरी नागरिकता प्राप्त इस 47 वर्षीय महिला का कहना है कि सरकार उनसे इसलिए नाराज है क्योंकि वे महिलाओं के उत्पीड़न और पीड़ित गृहिणियों को दी जाने वाली कमजोर पुलिस सुरक्षा के मुद्दे पर काफी ज्यादा जोर देती हैं।

शारला मुसाबिह विवादों में इसलिए आईं क्योंकि वे घरेलू हिंसा, मानव तस्करी और रूढ़ीवादी मुस्लिम क्षेत्र में वेश्यावृत्ति जैसे सामाजिक और संवेदनशील मुद्दों पर नई रोशनी डालती हैं।

उन पर महिलाओं के संघर्ष की दास्ताँ से जुड़े लेख विदेशी पत्रकारों को बेचने का आरोप लगा था। अखबार के मुताबिक वे महिलाओं को नौकरों की तरह रखती थीं। मुसाबिह ने आरोपों को निराधार बताया है।
और भी
अमेरिका में नाव डूबी, चार की मौत
शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेंगे शरीफ
गरिमापूर्वक गद्दी छोड़ दें मुशर्रफ-शरीफ
मुशर्रफ ने दी अमेरिका को हमले की अनुमति
5 साल के लिए प्रधानमंत्री होंगे गिलानी-जरदारी
बेली के पति की संदिग्ध मौत