मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेंगे शरीफ
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) प्रमुख नवाज शरीफ कल पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेंगे।

पीएमएल (एन) के प्रवक्ता अहसान इकबाल ने बताया कि प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार की वजह समारोह में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की मौजूदगी है जिसे उनकी पार्टी गैर कानूनी और असंवैधानिक मानती है।

गठबंधन सरकार की अगुआई कर रही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने मुशर्रफ की मौजूदगी में होने वाले प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और एएनपी की गठबंधन सरकार को नेतृत्व प्रदान करने वाले पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को कल राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ सुबह 11 बजे एवान-ए-सदर यानी राष्ट्रपति आवास पर पद की शपथ दिलाएँगे।

मुशर्रफ के प्रवक्ता राशिद कुरैशी का कहना है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में पीएमएल (एन) और एएनपी के नेताओं के आमंत्रण से अवगत नहीं हैं।

पीएमएल (एन) के नेता चौधरी निसार अली खान का कहना है कि हम प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमारा मानना है कि राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ राष्ट्रपति भवन में रहने के वाजिब हकदार नहीं हैं।

खान ने कहा वह कोई कानूनी और संवैधानिक राष्ट्रपति नहीं हैं और हम शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति आवास में दाखिल नहीं होंगे।
और भी
गरिमापूर्वक गद्दी छोड़ दें मुशर्रफ-शरीफ
मुशर्रफ ने दी अमेरिका को हमले की अनुमति
5 साल के लिए प्रधानमंत्री होंगे गिलानी-जरदारी
बेली के पति की संदिग्ध मौत
आधी जिंदगी गुजरी सलाखों के पीछे
ढाका-कोलकाता ट्रेन 14 अप्रैल से