मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भूटान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू
भूटान में राष्ट्रीय असेंबली अथवा निचले सदन के लिए मतदान हो रहा है। यहाँ राजशाही को समाप्त करने तथा देश में प्रजातंत्र लाने के उद्देश्य से यह चुनाव हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त कुंजांग वांगदी ने कहा कि यह हम सबके लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

मतदान कराने के लिए पूरे देश में 865 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर तीन लाख 18 हजार 465 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें भारत से मँगाई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग हो रहा है।

आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पुरुषों और महिलाओं की कतारें लगी हैं, जो अपनी परंपरागत वेशभूषा में आए हैं। पुरुष और महिला क्रमश: 'घोस' और 'किरास' में कतार में खड़े थे।

मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे (भारतीय समयानुसार साढ़े आठ बजे) शुरू हुआ। मतदान का काम शाम पाँच बजे समाप्त हो जाएगा। पाँच बजे के बाद मतों की गिनती का काम शुरू होगा। चुनाव कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक नजर रखे हुए हैं। ये पर्यवेक्षक भारत और संयुक्त राष्ट्र के हैं।

वांगदी ने कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए रॉयल भूटान आर्मी और रॉयल भूटान पुलिस को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है।
और भी
प्रणब मुखर्जी अमेरिका पहुँचे
जहाज-बोट टकराए, 18 लापता
ओबामा समर्थक का क्लिंटन पर पलटवार
विद्रोह कुचलने के लिए लाल सेना तैनात
पहले पोप नहीं थे संत पीटर!
सच्चे लोकतांत्रिक युग की शुरुआत-मुशर्रफ