मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा समर्थक का क्लिंटन पर पलटवार
राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक दावेदार बराक ओबामा पर पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए ओबामा के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे टोनी मैक्पीक ने कहा कि क्लिंटन को देशभक्ति को बेहतर तरीके से जानना चाहिए।

अमेरिकी वायुसेना के सेवानिवृत्त चीफ ऑफ स्टॉफ टोनी मैक्पीक ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की टिप्पणी खेदजनक है। मैक्पीक ने कहा कि क्लिंटन ने जो बात ओबामा के लिए कही वह बात क्लिंटन बेहतर तरीके से समझ सकते हैं, क्योंकि उन्हें भी इसी तरह से एक समय शिकार बनाया गया था।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने हाल में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल दोनों दावेदार अपने देश से प्रेम करते हैं, लेकिन लोगों को उनसे पूछना चाहिए कि वे इस बारे में कितने सही है।
और भी
विद्रोह कुचलने के लिए लाल सेना तैनात
पहले पोप नहीं थे संत पीटर!
सच्चे लोकतांत्रिक युग की शुरुआत-मुशर्रफ
पाक मीडिया को उम्मीद
सेना-लिट्टे संघर्ष में 55 मृत
इराक में 47 लोग मरे, 54 घायल