मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सच्चे लोकतांत्रिक युग की शुरुआत-मुशर्रफ
पाकिस्तान में सच्चे लोकतं‍त्र के युग की शुरुआत हो चुकी है यह घोषणा करते हुए राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान की नई सरकार आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखते हुए देश में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक तरक्की का रास्ता खोलेगी।

यहाँ जिन्नाह स्टेडियम में पाकिस्तान दिवस के परेड को संबोधित करते हुए नई सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया और उम्मीद जताई कि सरकार सामाजिक आर्थिक विकास की गति बनाए रखेगी।

उन्होंने कहा कि हमने पिछले आठ वर्षों में सच्चे लोकतंत्र की आधारशिला रखी है और पाकिस्तान को तरक्की और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। मुशर्रफ ने कहा कि सच्चे लोकतंत्र के युग की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की स्थापना के लिए आठ साल पहले एक तीन चरणीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी और अब नई सरकार के गठन के साथ ही इसका प्रतिफल मिलने के निकट है।

मुशर्रफ ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारें बन जाएँगी, जो पाकिस्तान को तरक्की और समृद्धि के मार्ग पर ले जाएँगी। राजनीतिक स्थिरता और टिकाऊ आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के अलावा नया प्रशासन आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखेगा।

पिछले महीने हुए आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कल यूसुफ रजा गिलानी को गठबंधन सरकार के लिए अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया।

पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने चुनाव में मुशर्रफ के समर्थकों की हार को देखते हुए उनसे पद छोड़ने को कहा है, जबकि पीपीपी ने कहा कि वह राष्ट्रपति के साथ काम का संबंध स्थापित करेगी।

मुशर्रफ ने यह भी कहा कि उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का अपना वादा पूरा किया। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कार्यवाहक सरकार की प्रशंसा की।
और भी
पाक मीडिया को उम्मीद
सेना-लिट्टे संघर्ष में 55 मृत
आत्मघाती हमले में पाँच इराकी सैनिक मरे
बगदाद में छह लोगों की हत्या
जॉर्ज बुश से मिलेंगे प्रणब मुखर्जी
दुबई में दो भारतीयों की मौत