मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक मीडिया को उम्मीद
गिलानी नहीं होंगे कठपुतली प्रधानमंत्री
पाकिस्तानी मीडिया ने रविवार को पीपीपी के वरिष्ठ नेता यूसुफ रजा गिलानी को देश का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किए जाने का स्वागत करते हुए उम्मीद जाहिर की कि नए प्रधानमंत्री कठपुतली साबित नहीं होंगे।

पाकिस्तानी मीडिया ने उम्मीद व्यक्त की कि वह उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे राष्ट्र के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकाबला करने में समर्थ होंगे।

पाकिस्तान के दैनिक समाचारपत्र डॉन ने संपादकीय में लिखा अगर यह नए लोकतांत्रिक युग की शुरुआत है तो कोई सहज ही अनुमान लगा सकता है कि जब पीपीपी अंतिम रूप से सत्ता पर काबिज होगी तो ऊँट किस करवट बैठेगा और राष्ट्र के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का मुकबला कैसे किया जाएगा।

गिलानी को पीपीपी का ऐसा पहला प्रधानमंत्री जो भुट्टो नहीं हो, बताते हुए संपादकीय में कहा गया हम उम्मीद करते हैं कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा को चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो और कठपुतली न हो।

संपादकीय के अनुसार नई सरकार को एक सी नीतियाँ बनानी होंगी जो राष्ट्रीय आमसहमति पर आधारित हों और जिसमें देश में धार्मिक कट्टरवाद और आतंकवाद को समाप्त करने पर सहमति हो।
और भी
सेना-लिट्टे संघर्ष में 55 मृत
आत्मघाती हमले में पाँच इराकी सैनिक मरे
बगदाद में छह लोगों की हत्या
जॉर्ज बुश से मिलेंगे प्रणब मुखर्जी
दुबई में दो भारतीयों की मौत
चीन ने दलाई लामा को दोषी ठहराया