मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेना-लिट्टे संघर्ष में 55 मृत
श्रीलंका के उत्तरी संघर्षरत क्षेत्र में हुए भीषण संघर्ष में कम से कम 48 तमिल विद्रोही और श्रीलंकाई सेना के सात सैनिक मारे गए।

सेना ने बताया कि शनिवार को मन्नार जिले में अदामपन के दक्षिण पूर्व में सुरक्षा सेनाओं के साथ हुए संघर्ष में कम से कम 25 लिट्टे उग्रवादी मारे गए।

मीडिया सेंटर फॉर नेशनल सिक्यूरिटी (एमसीएनएस) ने कहा कि कल मन्नार में लानथियान और परयाकुलम में एक वर्ग किमी के क्षेत्र में श्रीलंकाई सेना ने कब्जा कर लिया था।

एमसीएसएन ने कहा कि इस दौरान हुए संघर्ष में कम से कम चार सैनिक मारे गए, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उधर सेना के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कल वावुनिया और वेलियो में सेना के साथ संघर्ष में 23 तमिल विद्रोही मारे गए, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

एमसीएनसी सूत्रों ने कहा कि वेलियो में हुए एक अन्य संघर्ष में तीन सैनिक मारे गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
और भी
इराक में खूनी संघर्ष, 21 लोग मरे
बगदाद में छह लोगों की हत्या
जॉर्ज बुश से मिलेंगे प्रणब मुखर्जी
दुबई में दो भारतीयों की मौत
चीन ने दलाई लामा को दोषी ठहराया
मतदाताओं को धमकाएँ नहीं राजनीतिक दल