मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जॉर्ज बुश से मिलेंगे प्रणब मुखर्जी
भारत के विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी अपनी पहली अमेरिका यात्रा के दौरान सोमवार को राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से मुलाकात कर सकते हैं और उनकी बातचीत में असैनिक परमाणु करार के छाए रहने की संभावना है।

मुखर्जी सोमवार सुबह पौने नौ बजे (भारतीय समय के मुताबिक सवा छह बजे) विदेशमंत्री कोंडोलीजा राइस से मुलाकात करेंगे। राइस और प्रणब के बीच भारत-अमेरिकी संबंधों को व्यापक और गहरा करने के पहलुओं पर चर्चा हो सकती है, जिसमें असैनिक परमाणु करार भी शामिल है।

विदेश मंत्रालय में बैठक के बाद प्रणब कारनेगी एंडोमेंट के वरिष्ठ विश्लेषकों और विशेषज्ञों से बंद कमरे में बातचीत करने वाले हैं। मीडिया को इससे दूर रखा गया है।

प्रणब की अमेरिका यात्रा का महत्वपूर्ण पल कल दोपहर उनका व्हाइट हाउस जाना होगा, जहाँ वे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हैडले से बातचीत करेंगे। प्रणब वहाँ बुश से मिल सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी की बैठकों में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। उनमें व्हाइट हाउस की बैठक भी शामिल है। यह भी माना जा रहा है कि असैनिक परमाणु करार को अधिक महत्व दिया जाएगा।

लगता है कि बुश प्रशासन परमाणु करार के नाजुक मुद्दे पर प्रणब की महत्वपूर्ण भूमिका के बाबत उनके और भारत सरकार के विचार जानना चाहता है और अगर अमेरिकी कांग्रेस के मौजूदा सत्र में परमाणु करार पारित होना है तो उससे संबंधित महत्वपूर्ण समय सीमाओं की सीधी सूचना प्रणब को बुश प्रशासन से मिलेगी।

वरिष्ठ अमेरिकी सांसदों ने 110वीं कांग्रेस के दूसरे सत्र में परमाणु करार पास करने के लिए बची समय सीमा से भारत को अवगत करा दिया है।
और भी
दुबई में दो भारतीयों की मौत
चीन ने दलाई लामा को दोषी ठहराया
मतदाताओं को धमकाएँ नहीं राजनीतिक दल
जिया और हसीना की माफी आसान नहीं
पाक में नए प्रधानमंत्री की तैयारी शुरू
यूसुफ गिलानी होंगे पाक के नए प्रधानमंत्री