दुबई में दो भारतीयों की मौत के मामले सामने आए हैं। एक की संदिग्ध अवस्था में जबकि दूसरे की समुद्र में डूबने से मौत हुई।
पुलिस ने बताया कि दुबई के होर अल आंज इलाके में एक भारतीय संदिग्ध अवस्था में अपने कमरे में मृत पाया गया। दूसरे हादसे में बुर्ज अल अरब के नजदीक एक भारतीय की समुद्र में डूबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया।
|