मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जिया और हसीना की माफी आसान नहीं
बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार के मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और शेख हसीना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप और अदालतों में मुकदमे के चलते इसलिए उन्हें क्षमा के लिए 'ट्रथ कमीशन' के समक्ष पेश नहीं किया जा सकता।

हालाँकि डॉ. अहमद ने कहा कि उनकी कार्यवाहक सरकार को न्यायापालिका का फैसला मंजूर है जो अब स्वतंत्र है।

डॉ. अहमद ने पिछले सप्ताह लंदन में अल जजीरा टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की थी, जिसे गत शुक्रवार की रात को प्रसारित किया गया।

प्रस्तावित ट्रथ कमीशन का गठन दक्षिण अफ्रीकी मॉडल के आधार पर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न देशों में स्थापित मॉडलों पर नजर रख रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को ट्रथ कमीशन माफ कर देगा? मुख्य सलाहकार ने कहा कि निश्चित धनराशि की अनियमितता के कुछ मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार करने वालों को यह छूट मिलेगी लेकिन निश्चित समय के लिए राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर कुछ प्रतिबंध भी हैं।

दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों को कमीशन द्वारा माफ किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि यदि किसी के खिलाफ आरोप पत्र तथा अभियोग दर्ज किया जा चुका है और न्यायिक प्रक्रिया शुरु हो चुकी है तो उसे इसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
और भी
पाक में नए प्रधानमंत्री की तैयारी शुरु
यूसुफ गिलानी होंगे पाक के नए प्रधानमंत्री
नस्लवाद से लड़ाई सामूहिक जिम्मेदारी-बान
श्रीलंकाई जहाज डूबा, 10 सैनिक लापता
फ्रांस परमाणु हथियारों में कटौती करेगा
जोली व ब्रेड पिट ने लाखों डॉलर दान दिए