संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने नस्लवाद और नस्लभेद को मिटाने के संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय समुदाय और सामाजिक समूहों को अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
बान ने नस्लभेद उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि नस्लीय भेदभाव सभी लोगों औद देशों के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा- मैं सभी देशों और नागरिक समाज से इस समय और औपचारिक समीक्षा प्रक्रिया के बीच की अवधि का अपने मतभेदों का समाधान करने का आह्वान करता हूँ ताकि हम इस शुरआत का इस्तेमाल नस्लवाद को समाप्त करने के अपने सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कर सकें। यह मसला बहुत महत्वपूर्ण है। हम इसमें नाकाम नहीं हो सकते।
|