मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीलंकाई जहाज डूबा, 10 सैनिक लापता
श्रीलंका की नौसैना का एक लड़ाकू जहाज एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद शनिवार को तड़के समुद्र में डूब गया, जबकि उसमें सवार नौसेना के दस अधिकारी लापता बताए गए हैं।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर डीकेपी दस्सानायके ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब जहाज तड़के दो बजकर तीस मिनट पर मुल्लाईटीऊ तट के नयारू की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि शायद यह हादसा किसी समुद्री बारूदी सुरंग के फटने से हुआ है।

दस्सानायके ने बताया कि इसमें सवार नौसेना के दस अधिकारी लापता हैं, जबकि छह को बचा लिया गया। उधर लिबरेशन तमिल टाइगर ऑफ तमिल (लिट्टे) समर्थित एक तमिल वेबसाइट ने लिट्टे सूत्रों के हवाले से वान्नी में कहा कि लिट्टे और नौसैनिकों के बीच झड़प हुई थी और उसने जहाज को डुबो दिया है।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक खबरों के मुताबिक इस झड़प में लिट्टे के तीन सदस्य मारे गए हैं। हालाँकि दस्सानायके ने लिट्टे के इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि लिट्टे के साथ कोई झड़प नहीं हुई है और न ही घटना के समय लिट्टे की कोई नाव मौजूद थी। उन्होंने बताया कि नौसेना ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
और भी
फ्रांस परमाणु हथियारों में कटौती करेगा
जोली व ब्रेड पिट ने लाखों डॉलर दान दिए
अमेरिका में तूफानी बारिश से 16 की मौत
धार्मिक हिंसा के बाद पाकिस्तान में कर्फ्यू
चीन अमेरिका का दुश्मन नहीं
अमेर‍िकी भाइयों पर जासूसी का आरोप