मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जोली व ब्रेड पिट ने लाखों डॉलर दान दिए
एंजलीना जोली और ब्रेड पिट ने वर्ष 2006 में 80 लाख डॉलर से भी ज्यादा रकम दान में दी।

फाक्स न्यूज ने वेबसाइट पर कल जारी हुई अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो वर्ष पूर्व मानवीय कार्यों के लिए स्थापित हुए जोली पिट फाउंडेशन के लिए दोनों ने 40 लाख डॉलर से भी ज्यादा धन दिया है।

संघीय कर विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2006 में फाउंडेशन ने 24 लाख डॉलर का दान दिया। इसमें दो डॉक्टरों और ग्लोबल एड्स अलायंस को दिए गए दस दस लाख डॉलर की रकम शामिल हैं।

दोनों ने नामीबिया के रेडक्रास एक्शन प्रोग्राम को एक लाख 37 हजार 935 डॉलर का नकद उपहार दिया था। नामीबिया में ही जोली और पिट की बेटी शिलोह का जन्म हुआ था।

पाकिस्तान में अतिवादियों द्वारा मारे गए वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार डेनियल पर्ल के सम्मान में बने न्यास डेनियल पर्ल फाउंडेशन को भी दोनों ने एक लाख डॉलर का दान दिया। जोली ने बीते वर्ष बनी फिल्म माइटी हार्ट में पर्ल की पत्नी मारियाने का किरदार अदा किया है।

दोनों ने लॉस एंज‍िल्स के कला उद्यान को 20 हजार डॉलर दिए। जोली ने दो अनाथालयों का दौरा किया और प्रत्येक को पाँच हजार डॉलर दान में दिए।

वर्ष 2005 में फिल्म मिस्टर एंड मिसेस स्मिथ की शूटिंग के दौरान मिले जोली और पिट दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।
और भी
अमेरिका में तूफानी बारिश से 16 की मौत
धार्मिक हिंसा के बाद पाकिस्तान में कर्फ्यू
चीन अमेरिका का दुश्मन नहीं
अमेर‍िकी भाइयों पर जासूसी का आरोप
विवाह सफल है तो ब्लडप्रेशर नहीं!
पाकिस्तान में तीन रेडियो स्टेशन बंद