मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
धार्मिक हिंसा के बाद पाकिस्तान में कर्फ्यू
प्रतिद्वंद्वी मुस्लिम सम्प्रदायों में संघर्ष के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने पश्चिमोत्तर नगर हंकू में कर्फ्यू लगा दिया।

अफगान सीमा के निकट पहाड़ी नगर हंकू में अल्पसंख्यक शिया समुदाय द्वारा पारसी नववर्ष महोत्सव नवरोज पर एक मस्जिद पर झंडा फहराए जाने के बाद उन पर गोलीबारी की गई।

स्थानीय पुलिस अधिकारी अकबर अली ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी सुन्नी और शिया समूह रॉकेट मोर्टार और ग्रेनेड सहित भारी हथियार इस्तेमाल कर रहे हैं। दो पुलिसकर्मियों सहित 18 लोग घायल हो गए। कई की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि हमने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है और शांति स्थापित करने के लिए सैनिकों को तलब किया है। स्थिति तनावपूर्ण है।
और भी
चीन अमेरिका का दुश्मन नहीं
अमेर‍िकी भाइयों पर जासूसी का आरोप
विवाह सफल है तो ब्लडप्रेशर नहीं!
पाकिस्तान में तीन रेडियो स्टेशन बंद
राइस ने ओबामा से माफी माँगी
तिब्बत दंगों में 18 लोगों की मौत