तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन विरोधी दंगों में 18 नागरिक मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने तिब्बत की क्षेत्रीय सरकार के हवाले से यह जानकारी दी है। शिन्हुआ के मुताबिक इससे पहले आधिकारिक तौर पर 13 निर्दोषों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।
एजेंसी ने कहा कि लोगों की भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी, जबकि 241 पुलिस अधिकारी घायल तथा 23 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
क्षेत्रीय सरकार के हवाले से एजेंसी ने बताया कि घायल नागरिकों की संख्या 325 से बढ़कर 382 हो गई है, जबकि 58 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
|