मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सड़क हादसों के मामले में चीन अव्वल
सड़क हादसे दुनियाभर में होते हैं, लेकिन सड़क हादसों में सबसे ज्यादा लोग चीन में मारे जाते हैं।

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने देश के दूसरे ट्रैफिक सुरक्षा मंच के एक सूत्र के हवाले से कहा कि दुनियाभर में प्रति दस हजार वाहनों पर सड़क हादसों में मौत का औसत दो है, जबकि चीन में यह औसत दुनिया में सबसे अधिक 5.1 है।

चीन में वर्ष 1996 के बाद से ही दुनियाभर में सड़क हादसों में लोगों के मारे जाने की घटनाओं की संख्या सर्वाधिक है। चीन में पिछले वर्ष ही सड़क हादसों में 81649 लोग मारे गए थे।

विश्व बैंक और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में प्रतिवर्ष दस लाख बीस हजार लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं, जबकि सालाना पाँच करोड़ लोग जख्मी हो जाते हैं।
और भी
दो दिन में लादेन का दूसरा संदेश
डॉलर भेजने में अव्वल भारतीय
'परमाणु मुद्दे पर हो प्रगति'
सरकार के साथ काम करूँगा- मुशर्रफ
पत्नी को प्रताड़ित करते थे नायपाल
चीन में 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप