मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन में 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप
चीन के दक्षिण-पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता वाले भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

चीनी मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर शिनजियांग उइगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र में आया। इसके बाद 5.0 से लेकर 5.2 तीव्रता के झटके आए।

एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के ये झटके कम आबादी वाले इलाके में आए हैं।

चीनी समाचार समिति शिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया तत्काल हताहतों के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं है।

होतियान इलाके के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के ये झटके अछान और बोस्तान इलाके में आए हैं, जहाँ की कुल आबादी मात्र 13400 की है।

बहरहाल, सार्वजनिक सुरक्षा स्टाफ के साथ चिकित्साकर्मियों को क्षेत्र में भेज दिया गया है।
और भी
गोलीबारी में 4 तिब्बत प्रदर्शनकारी जख्मी
गणित की अबूझ पहेली सुलझाई
मंगल पर मिले जीवन के सबूत
हुसैन की पेंटिंग ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
पाक में सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमला
बातचीत के लिए तैयार हैं दलाई लामा