मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मिखाइल गोर्बाचेव की स्वीकारो‍क्ति
सोवियत संघ के विघटन के गवाह अंतिम साम्यवादी नेता मिखाइल गोर्बाचेव ने पहली बार स्वीकार किया है कि वह ईसाई हैं।

द डेली टेलीग्राफ ने बुधवार को खबर दी है कि पहले नास्तिक होने की घोषणा करने वाले गोर्बाचेव अचानक इटली के असिसी के सेंट फ्रांसिस के मकबरे पर प्रार्थना के लिए पहुँचे और खुद के ईसाई होने की बात कबूल की।

उन्होंने कहा- सेंट फ्रांसिस मेरे लिए दूसरे ईसा हैं। उनकी कहानी ने मुझे रोमांचित किया है और मेरी जिंदगी में अहम किरदार अदा किया है। मैं सेंट फ्रांसिस के जरिये चर्च पहुँचा, इसलिए जरूरी था कि मैं उनके मकबरे पर आऊँगा।

मैं ऐसी जगह पर खुद को भावुक महसूस करता हूँ जो न सिर्फ कैथोलिकों बल्कि पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। अखबार के मुताबिक गोर्बाचेव का रूसी आर्थोडाक्स चर्च में बपतिस्मा हुआ था और उनके माता पिता ईसाई थे।
और भी
'सरबजीत का भाग्य नई सरकार पर निर्भर'
हेल बैरी की बेटी का नाम नहला
'हाबिट' का संस्करण 60 हजार पाउंड में बिका
युवा चालिका ने खुद को गोली मारी
फेसबुक : निजता नियंत्रण में इजाफा
105 दंगाइयों ने किया आत्मसमर्पण