मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हेल बैरी की बेटी का नाम नहला
हॉलीवुड अभिनेत्री हेल बैरी के प्रशंसकों को जानकर प्रसन्नता होगी कि हेल और उनके पति गेब्रियल ऑब्रे ने अपनी नवजात कन्या का नाम नहला अराइला ऑब्रे रखा है।

उनकी बेटी नहला के इस नाम एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है मधुमक्खी। वहीं दूसरी ओर ऑस्कर विजेता इस अभिनेत्री ने कुछ ही दिनों पहले एक्सेस हॉलीवुड नामक एक वेबसाइट को साक्षात्कार के दौरान बताया कि वह अपनी कन्या का नाम रखने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं।

उन्होंने यह भी माना था कि वह अस्पताल से अपनी बेटी को घर लाने के बाद ही उसके नाम पर कोई विचार करेंगी। वहीं ऑब्रे की बहन ने बताया कि इस समय बैरी आराम के साथ-साथ फ्रेंच भाषा सीख रही हैं।

बैरी अपने परिवार में जुड़ी इस नई मेहमान को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इनकी इच्छा है कि वह अपनी बेटी नहला को भी फ्रेंच भाषा सिखाएँ और उनका बेटी बड़ी होकर फ्रेंच में बात करे।
और भी
'हाबिट' का संस्करण 60 हजार पाउंड में बिका
युवा चालिका ने खुद को गोली मारी
फेसबुक : निजता नियंत्रण में इजाफा
105 दंगाइयों ने किया आत्मसमर्पण
क्रिस्टीज नहीं हटाएगा हुसैन की पेंटिंग
विज्ञापन बोर्डो पर लौटीं पाक महिलाएँ