महज 11 वर्ष की उम्र में अमेरिका और 12 वर्ष की उम्र में यूरोप के लिए विमान से उड़ान भरने वाली विकी वेन मीटर का निधन हो गया। वे 26 वर्ष की थीं।
वेन मीटर ने शनिवार को खुद को गोली मार ली और इससे हुए जख्म के कारण उनकी मौत हो गई। वे उत्तर पश्चिमी पेंसिलवेनिया के मीडवैली स्थित अपने निवास पर रविवार को मृत पाई गईं। उनके भाई ने कहा कि वह अवसाद से पीड़ित थीं और इलाज के खिलाफ थीं। उनके परिवार को लगा कि वह अपनी समस्याओं का सामना कर रही हैं।
डेनियल वेन मीटर ने कहा वह खुश नहीं थी लेकिन उसके लिए इसका खुलासा करना कठिन था। हमने यह सोचा कि वह अवसाद से उबर रही है। इससे हमें बहुत धक्का लगा क्योंकि हमें इसका अंदेशा नहीं था।
यह युवा विमान चालक वर्ष 1993 और 1994 में तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने केवल अपने विमान प्रशिक्षक के साथ एटलांटिक क्षेत्रों में उड़ान भरी थी। प्रशिक्षक के मुताबिक दोनों उड़ानों में नियंत्रण वेन के पास ही था।
सितंबर 1993 में वेन ने आगस्टा से सेन डियेगो के लिए पाँच दिनों की उड़ान भरी। इसमें उन्हें तेज हवा के कारण एक इंजन वाले सेसेना-172 विमान में झटके लगे और वे बीमारी पड़ गई थीं।
हालाँकि उनके रिकार्ड को बाद में तोड़ दिया गया लेकिन उन्हें अमेरिका में उड़ान भरने वाली सबसे युवा विमान चालक समझा जाता था। उन्होंने ग्लासगो स्कॉटलैंड और अटलांटिक के लिए भी उड़ान भरी।
|