मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फेसबुक : निजता नियंत्रण में इजाफा
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने कहा है कि वह उपयोगकर्ताओं की प्रोफाइल में डाली गई व्यक्तिगत जानकारी प्रदर्शित करने से जुड़ी नियंत्रण व्यवस्था में इजाफा कर रही है। निजता से जुड़ी नई व्यवस्था आज से वेबसाइट पर जारी हो जाएगी। इसमें उपयोगकर्ता अपने दोस्तों की सूची को श्रेणीबद्ध कर सकेंगे।

इस बदलाव से पहले फेसबुक की प्रोफाइल को देखने का अधिकार पाने वाला उपयोगकर्ता का कोई भी मित्र वहाँ प्रदर्शित व्यक्तिगत जानकारी को भी देख सकता था। इस कारण उपयोगकर्ताओं को कुछ मित्रों को अपनी प्रोफाइल में प्रवेश करने से रोकना पड़ता था।

फेसबुक के 6 करोड़ 80 लाख सक्रिय उपयोगकर्ताओं के दोस्तों के दोस्त भी अब प्रोफाइल देख सकेंगे। फेसबुक में अपने उपयोगकर्ताओं का विश्वास हासिल करने के लिए यह बदलाव किए हैं। फ्रांस, जर्मन और स्पेनिश भाषा को भी शामिल किया गया है।

वेबसाइट पर जारी हुए एक विज्ञापन 'बीकन' से क्षुब्ध हुए सदस्यों से फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने दिसंबर में माफी माँगी थी। निजता पर अचानक हुए हमले से कोधित वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं के लिए फेसबुक ने विज्ञापन को बदल दिया था।

इस विज्ञापन के कारण फेसबुक के सदस्य दूसरों की प्रोफाइल देखने के साथ उसमें संदेश में डाल सकते थे।
और भी
105 दंगाइयों ने किया आत्मसमर्पण
क्रिस्टीज नहीं हटाएगा हुसैन की पेंटिंग
विज्ञापन बोर्डो पर लौटीं पाक महिलाएँ
शाही खानसामे ने निकाली थी अँगूठी
हेलमेट कानून को चुनौती देंगे बादेशा
चमत्कार ही बचा सकता है सरबजीत को