मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
105 दंगाइयों ने किया आत्मसमर्पण
चीन ने कहा कि ल्हासा में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों में से 105 ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। तिब्बत की आजादी की माँग को लेकर पिछले दो दशकों में हुए प्रदर्शनों में ताजा प्रदर्शन सबसे ज्यादा हिंसक रहे और इनमें 13 लोग मारे गए थे।

तिब्बत की क्षेत्रीय सरकार ने प्रदर्शन से पीछे कदम हटाने वालों के साथ नरम रुख बरतने के लिए और जो नहीं माने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए सोमवार की आधी रात की समयसीमा तय की थी।

संवाद समिति शिन्हुआ के एक अधिकारी ने क्षेत्रीय सरकार के उपाध्यक्ष बाइमा चिलेन के हवाले से बताया कि जिन लोगों ने समर्पण किया है वे दंगों, लूटपाट और आगजनी की घटनाओं में सीधी तरह से शामिल थे। कुछ ने तो लूटा गया धन भी वापस कर दिया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने बैंकों, सरकारी इमारतों, स्कूलों और दुकानों में आग लगाई, जिसकी वजह से 300 से ज्यादा स्थानों पर हिंसा फैली।

प्रारंभिक जाँच में कम से कम 373 लोगों और 32 प्रतिष्ठानों को नुकसान की खबरें हैं। क्षेत्रीय वाणिज्यिक विभाग के मुताबिक मंगलवार की रात तक करीब 1 करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर के भी नुकसान की खबर है।
और भी
क्रिस्टीज नहीं हटाएगा हुसैन की पेंटिंग
विज्ञापन बोर्डो पर लौटीं पाक महिलाएँ
शाही खानसामे ने निकाली थी अँगूठी
हेलमेट कानून को चुनौती देंगे बादेशा
चमत्कार ही बचा सकता है सरबजीत को
अब टैटू हटाना हुआ आसान