मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चमत्कार ही बचा सकता है सरबजीत को
भारतीय कैदी सरबजीतसिंह को आगामी एक अप्रैल को फाँसी पर लटकाए जाने से अब कोई दैवी चमत्कार ही बचा सकता है।

पाकिस्तानी अखबार 'जंग' में मंगलवार को इस बारे में प्रकाशित रिपोर्ट में यह बात कही गई है। अखबार के अनुसार मानवाधिकार मामलों के मंत्री अंसार बर्नी द्वारा सरबजीत की ओर से राष्ट्रपति के समक्ष क्षमा याचिका पेश किए जाने से इनकार करने के बाद अब उसके बचने की उम्मीद नगण्य हो गई है।

इस बीच इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया है कि सरबजीत को मौत की सजा देना ही उपयुक्त तरीका नहीं है। हालाँकि अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

अखबार के अनुसार भारत में विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा द्वारा मंगलवार को सरकार के समक्ष इस मामले में बहुत सीमित विकल्प होने की बात कहने के बाद अब सरबजीत को सजा से बचा पाने की उम्मीद कम हो गई है।
सरबजीत की बहन सोनिया से मिली
सरबजीत की रिहाई के प्रयास-मनमोहन
बादल भी सरबजीत के लिए आगे आए
सरबजीतसिंह को फाँसी न दें-सरकार
और भी
अब टैटू हटाना हुआ आसान
लिंडसे ने बताई बिगड़ी छवि की वजह
पेरिस और निकोल की डबल डेट
मेडोना ने लगाई अफवाहों पर लगाम
ल्हासा हिंसा की जाँच स्वतंत्र आयोग करे
चीन से आरोप वापस लेने की माँग