अमेरिकी सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन और उनकी दोस्त व अभिनेत्री निकोल रिची अकसर खबरों में बने रहने के लिए प्रयास करती हैं। इस बार ये दोनों सेलिब्रिटीज दो जुड़वाँ भाइयों के साथ अपनी डबल डेट को लेकर खबरों में हैं।
हाल ही में इन दोनों को डीसीएमए कलेक्टिव क्लोदिंग के मालिक जोएल व उनके जुड़वाँ भाई बेंडी मेडन के साथ डेट पर जाते हुए देखा गया। जोएल ने ‘यूएसमैगजीन.कॉम’ को बताया कि ऐसा नहीं है कि हम लोग पहली बार साथ में डेट पर गए हैं।
उन्होंने कहा कि मैं और निकोल पेरिस को काफी लंबे समय से जानते हैं, इसलिए हमारे लिए यह कोई नई बात नहीं थी। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में ही जोएल व निकोल की बेटी हार्लो का जन्म हुआ है। जबकि पिछले महीने से ही जोएल के जुड़वाँ भाई बैंजी के साथ पेरिस के रोमांस के चर्चे हो रहे हैं। पेरिस ने माना कि वे चारों एक साथ कम समय ही बिता पाते हैं, इसलिए उनकी ये डेट पेरिस के लिए काफी खास रही।
|