तिब्बत की राजधानी ल्हासा में स्वतंत्रता समर्थकों के खिलाफ इस्तेमाल बल प्रयोग को लेकर चीन की निन्दा करते हुए एक वैश्विक मानवाधिकार निगरानी समूह ने संयुक्त राष्ट्र से हिंसा की घटनाओं की जाँच के लिए एक स्वतंत्र आयोग के गठन की माँग की है।
इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हम विरोध प्रदर्शनों को बल प्रयोग से दबाने की जोरदार निन्दा करते हैं। इससे पता चलता है कि तिब्बत के लोग चीनी शासन से असंतुष्ट हैं। यह स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन है।
समूह ने संयुक्त राष्ट्र से ल्हासा की घटनाओं की जाँच के लिए स्वतंत्र आयोग बनाए जाने के साथ ही चीन से लोगों के स्वतंत्रता के अधिकारों का सम्मान करने को भी कहा है।
|