मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन से आरोप वापस लेने की माँग
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह ने चीन से एक प्रसिद्ध कार्यकर्ता के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वापस लेने का आग्रह किया है।

ह्यूमन राइट्स वॉच डाग (एचआरडब्ल्यू) ने चीन में होने वाले ओलिंपिक खेलों में अपने खिलाड़ियों को भेजने वाले देशों से कहा है कि वे कार्यकर्ता की रिहाई की सार्वजनिक तौर पर माँग करें।

चीन ने हू जिया नाम के कार्यकर्ता को पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार कर लिया था। उस पर लोगों को सत्ता के खिलाफ भड़काने का आरोप है।

एचआरडब्ल्यू का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का मामला है। संगठन का कहना है कि जिया पर स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से मुकदमा नहीं चलाया जा रहा।
और भी
ओलिंपिक पर राजनीति न हो-जियाबाओ
निर्माण में उतरीं नटाली पोर्टमैन
दंगों के लिए दलाई लामा जिम्मेदार-चीन
महिलाओं को क्यों पसंद है श्याम रंग!
अंतरिक्ष की चकरी मचा सकती है तबाही
तलाक का समझौता 163 करोड़ में