चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने तिब्बत में स्वतंत्रता समर्थक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए की गई कार्रवाई के मद्देनजर बीजिंग में आयोजित ओलिंपिक के बहिष्कार के आह्वान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि खेल का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
जियाबाओ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें ओलिंपिक की नीतियों और ओलिंपिक चार्टर का सम्मान करने के साथ ही ओलिंपिक खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए।
तिब्बत के अभियान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने कहा है कि यदि चीन तिब्बत की स्थिति से शांतिपूर्वक निपटने में असफल रहता है तो बीजिंग में आयोजित ओलिंपिक में हिस्सा लेना अनैतिक होगा।
|