मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
निर्माण में उतरीं नटाली पोर्टमैन
काफी दिनों से किसी नई फिल्म का इंतजार कर रहीं इसराइली-अमेरिकी अभिनेत्री नटाली पोर्टमैन ने अब अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोलने का फैसला किया है।

इस 26 वर्षीय अदाकारा के करीबी सूत्रों के अनुसार नटाली की इस नई प्रोडक्शन कंपनी का नाम ‘हैंडसन चार्ली फिल्म्स’ होगा। कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को दिए गए साक्षात्कार में नटाली ने भी इस विषय पर बताया।

नटाली कमुताबियह काम काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि निर्माण के दौरान आपका हर पहलू पर नियंत्रण होता है और आप अपने मन-मुताबिक काम कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं पिछले 15 सालों से इस उद्योग में काम कर रही हूँ। मुझे वे दिन भी याद हैं जब मुझे हर काम मेरे मन का ही मिलता था और वे दिन भी याद हैं जब मैं केवल वही काम कर रही थी, जिसमें मेरा मन नहीं लगता था। अब मैं दूसरों की मर्जी पर नहीं चलना चाहती हूँ।
और भी
दंगों के लिए दलाई लामा जिम्मेदार-चीन
महिलाओं को क्यों पसंद है श्याम रंग!
अंतरिक्ष की चकरी मचा सकती है तबाही
तलाक का समझौता 163 करोड़ में
ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास पर हाथापाई
अमेरिकी सदन की स्पीकर भारत आएँगी