मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तलाक का समझौता 163 करोड़ में
ब्रिटेन की एक कोर्ट ने बीटल ग्रुप के पूर्व सदस्य सर पॉल मैककार्टनी और पूर्व मॉडल हीथर मिल्स के तलाक को मंजूरी दे दी। कोर्ट के अनुसार मैककार्टनी हीथर को 2.43 करोड़ पौंड (163 करोड़ रु. से अधिक) का भुगतान करेंगे।

लंदन हाईकोर्ट के आदेश पर मिल्स ने कहा कि वे फैसले से 'बहुत-बहुत' खुश हैं। हालाँकि उन्होंने कहा कि वे इसके प्रकाशन के खिलाफ अपील करेंगी, क्योंकि इससे उन्हें और उनकी बेटी की सुरक्षा को खतरा है। आदेश में मिल्स और उनकी बेटी के बारे में विस्तार से जानकारी है।

12.50 करोड़ पौंड की माँग की थी : हीथर ने तलाक के समझौते के लिए 12.50 करोड़ पौंड की माँग की थी और सर पॉल 1.58 करोड़ पौंड देने को तैयार थे। उधर सर पॉल के प्रवक्ता ने कहा कि सर पॉल तलाक समझौते पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

मात्र 6 साल में तलाक की नौबत : 40 साल की मिल्स का विवाह 65 वर्षीय सर पॉल से सन्‌ 2002 में हुआ था। पॉल ने अपनी पहली पत्नी लिंडा की मौत के बाद मिल्स से यह शादी की थी। मिल्स व पॉल की चार वर्षीय बेटी बीट्राइस भी है। दोनों ने सन्‌ 2006 में विवाह बंधन टूटने की घोषणा कर दी थी।

40 करोड़ पौंड की संपत्ति : लंदन हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने पाया कि सर पॉल की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ पौंड है और इसके कोई सबूत नहीं हैं कि उनके पास 80 करोड़ पौंड की संपत्ति है।
और भी
ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास पर हाथापाई
अमेरिकी सदन की स्पीकर भारत आएँगी
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 2 मृत
विदेशी पत्रकारों ने चीन से अनुमति माँगी
संयुक्त राष्ट्र की चीन से अपील
न्यूयॉर्क में पहला अश्वेत गवर्नर