मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास पर हाथापाई
तिब्बत में चल रहे चीनी दमन के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने सिडनी स्थित चीनी दूतावास के बाहर चीन के झंडे जलाए और पुलिस के साथ हाथापाई भी की।

तिब्बत के करीब 100 अप्रवासी और समर्थकों ने चीन की नीति के खिलाफ मंगलवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। तिब्बत के झंडों को हाथ में लहराते हुए प्रदर्शनकारी चीनी अधिकारियों से तिब्बत के लोगों के खिलाफ जानलेवा हमलों को रोकने की माँग कर रहे थे।

दूतावास के बाहर सुरक्षा के लिहाज से करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद थे। एक प्रदर्शनकारी को हाथापाई के बाद धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। अन्य प्रदर्शनकारियों ने चीनी झंडों को जलाया और चीन के खिलाफ नारेबाजी की।
और भी
अमेरिकी सदन की स्पीकर भारत आएँगी
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 2 मृत
विदेशी पत्रकारों ने चीन से अनुमति माँगी
संयुक्त राष्ट्र की चीन से अपील
न्यूयॉर्क में पहला अश्वेत गवर्नर
विशाल शेखर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार