चीन में कार्यरत विदेशी पत्रकारों ने सरकार से अनुरोध किया कि उन्हें ल्हासा की घटनाओं के बाद की स्थिति पता करने के लिए तिब्बत जाने की अनुमति दी जाए।
चीन में फॉरेन कोरेस्पोंडेंट्स क्लब ने बताया कि उसे दो दर्जन संवाददाताओं ने बताया है कि उन्हें तिब्बत से लौटा दिया गया अथवा वहाँ प्रवेश नहीं करने दिया गया।
क्लब के अध्यक्ष मेलिन्डा लिउ ने एक बयान में कहा कि ऐसी दखलंदाजी पत्रकारिता के नियमों के अनुकूल नहीं है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिउ च्यानचाओ ने हालाँकि कहा कि कुछ भी नहीं छिपाया जा रहा। उन्होंने कहा जो कुछ हो रहा है उससे हर कोई वाकिफ है।
इस बीच हांगकांग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि रविवार को कम से कम हांगकांग के दस पत्रकारों को पुलिस ने उस वक्त रोक दिया जब वे तिब्बत की घटनाओं का समाचार संकलन करने की कोशिश कर रहे थे। एसोसिएशन के महासचिव मेक यिनतिंग ने बताया कि पत्रकारों को तिब्बत से वापस जाने को कहा गया जो मान्य नहीं हो सकता।
|