मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फाहिम ने किया जरदारी के नाम का प्रस्ताव
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उपाध्यक्ष मखदूम आमिन फाहिम ने पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के नाम का प्रस्ताव भावी गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री पद के लिए सोमवार को पेश किया।

फाहिम ने सोमवार देर रात यहाँ एक मुलाकात के दौरान जरदारी के समक्ष यह पेशकश की। मुलाकात के बाद संवाददाताओं ने फाहिम से पूछा कि क्या वे अभी भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने जरदारी से कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनना चाहिए और हम आपका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा मैंने अपनी तरफ से प्रस्ताव रख दिया है और अब निर्णय लेना उनका काम है।
और भी
इराक में आत्मघाती हमला, 41 मरे
पढ़ाई में अच्छे नहीं थे मुशर्रफ
विमान में बम की अफवाह
डायना की राह पर प्रिंस हैरी
मेल गिब्सन और ब्रिटनी की दोस्ती
अलगाव की ओर बढ़ते मेडोना-रिची