मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाकिस्तान में विदेशियों को खतरा
पाकिस्तान के एक रेस्त्राँ में शनिवार को हुए बम धमाके बाद से देश में रहने वाले विदेशियों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस्लामाबाद में कल शाम एक इतालवी रेस्त्राँ में हुए धमाके में एक तुर्की राहतकर्मी की मौत हो गई थी और कम से कम 10 विदेशी नागरिक घायल हो गए थे। घायलों में कुछ अमेरिकी राजनयिक भी हैं।

अल कायदा और तालिबान उग्रवादियों द्वारा किए गए हमलों में इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 600 लोग मारे जा चुके हैं। यह समस्या देश की अगली सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

एक शीर्ष अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा वर्ष 2002 के बाद यह इस्लामाबाद में हुआ पहला हमला है, जिसमें विदेशियों को निशाना बनाया गया है।
और भी
अमेरिका में एमएफ हुसैन का विरोध
सरबजीत को एक अप्रैल को फाँसी
ऑस्ट्रेलिया से मुआवजा माँग सकता है हनीफ
पुतिन पर हमले की साजिश विफल
नादिया को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
हॉलीवुड में इराक युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन