ब्रिटेन में ग्लास्गो हवाई अड्डे पर पिछले वर्ष नाकाम आतंकवादी हमले में गलती से आरोपी ठहराए गए भारतीय चिकित्सक हनीफ इसके लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार से मुआवजे की माँग कर सकता है।
सिडनी के समाचार पत्र 'मार्निंग हेराल्ड' की खबरों के मुताबिक हनीफ के वकील पीटर रूसो ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया सरकार से हनीफ के लिए मुआवजा पाने की गुंजाइशों का पता लगाने के लिए एक कानूनी सलाहकार कंपनी की सेवाएँ ली जा रही हैं।
डॉ. हनीफ को लंदन और ग्लासगोव हवाई अड्डों पर एक असफल कार बम विस्फोट के षड्यंत्र के आरोप में गत वर्ष जुलाई में ब्रिस्बेन हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। हनीफ उन दिनों गोल्ड कोस्ट अस्पताल में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत था।
हनीफ पर लंदन बम विस्फोट मामले में लिप्त आतंकवादियों को सहायता पहुँचाने का आरोप लगाया गया था। उसके मोबाइल सिम कार्ड में कुछ ऐसे नंबर होने की बात कही गई थी, जिनके जरिये आतंकवादियों से संपर्क किया गया था, लेकिन जाँच के बाद ये सभी आरोप गलत साबित हुए।
|