मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रिटेन के मंदिर में चोरी से श्रद्धालु स्तब्ध
ब्रिटेन के एक मंदिर में चढ़ावे में एकत्र हुई करीब 3 हजार पाउंड की रकम की चोरी से श्रद्धालु और मंदिर प्रशासन स्तब्ध हैं।

पिछले सप्ताह हैरो के अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति केंद्र में एक सेंधमार ने दो तिजोरियों और एक अलमारी को तोड़कर मंदिर की करीब 3 हजार पाउंड की राशि उड़ा ली। यह राशि छह मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर एकत्र हुई थी।

मंदिर के संस्थापक राजेश परमार ने बताया कि यह स्तब्ध करने वाली खबर है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। यह जनता का धन था, जिसे चुराया गया है। इस राशि से कुछ कपड़े भारत भिजवाने थे, जानवरों की देखभाल की जानी थी और मंदिर के बिलों का भुगतान करना था।

उन्होंने बताया कि लोग दिन-रात मंदिर आते हैं और दान करते हैं। शायद चोरी करने वाले को पता था कि धन अंदर ही रखा है और उसे जमा नहीं किया गया है।

क्लोज सर्किट टीवी कैमरे में एक व्यक्ति की तस्वीर आई है जो स्थानीय समय के अनुसार 1 बजकर 44 मिनट पर अंदर जाने के लिए दरवाजा और खिड़कियाँ तोड़ रहा है।

इस व्यक्ति ने काली जैकेट, एक जंपर काले जूते और नीली जींस पहन रखी है। परमार ने उम्मीद जताई कि इस फुटेज से पुलिस को चोर का पता लगाने में मदद मिलेगी।
और भी
प्रदर्शनकारी आत्मसमर्पण करें- चीन
भारतीय दूतावास दिल्ली रिपोर्ट भेजेगा
चीन में 14 खनिकों की मौत
हमले में 3 फिलिस्तीनी उग्रवादियों की मौत
इस्लामाबाद में विस्फोट, कई घायल
तिब्बतियों का संरा मुख्यालय पर प्रदर्शन