मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रदर्शनकारी आत्मसमर्पण करें- चीन
तिब्बत की राजधानी ल्हासा में स्वतंत्रता समर्थक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में करीब दस व्यक्तियों के मारे जाने के बाद शनिवार को चीन ने प्रदर्शनकारियों को सोमवार रात तक आत्मसमर्पण करने का अल्ट‍िमेटम दिया।

चीन सरकार ने यह कड़ा रुख ‍गत दिनों जबरदस्त प्रदर्शनों के बाद अख्तियार किया है, जिन्होंने अगस्त के ओलिंपिक खेलों की तैयारियों में जुटी सरकार की ओर से पेश की गई स्थायित्व और भाईचारे की छवि तार-तार कर डाली।

सरकार के बयान से ऐसा संकेत मिल रहा है कि वह आने वाले दिनों में तिब्बती मठों के साथ कड़ाई बरतने वाली है। सरकार ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों को पनाह देने वालों को दंडित किया जाएगा जबकि उनकी सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा।

इस बीच तिब्बती प्रदर्शनकारियों के प्रति संयम बरतने के लिए चीन सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोप ने चीन सरकार से इस मसले का शांतिपूर्ण हल ढूँढने का अनुरोध किया है, जबकि ताईवान ने चीन सरकार की निंदा की है।

पिछले दो दशकों में यहाँ पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर असंतोष भड़का है। प्रदर्शनकारियों को अल्ट‍िमेटम देते हुए कहा गया है कि सोमवार रात तक आत्मसमर्पण करने वालों से नरमी बरती जाएगी जो (अपराधी) ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और भी
भारतीय दूतावास दिल्ली रिपोर्ट भेजेगा
चीन में 14 खनिकों की मौत
हमले में 3 फिलिस्तीनी उग्रवादियों की मौत
इस्लामाबाद में विस्फोट, कई घायल
तिब्बतियों का संरा मुख्यालय पर प्रदर्शन
अल्बानिया में विस्फोट, 63 मरे