मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन में 14 खनिकों की मौत
चीन के दक्षिणी पश्चिमी युन्नान प्रांत में कोयले की एक खान में हुए विस्फोट में 14 खनिकों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार की शाम युन्नान के झाओतोंग शहर में हुआ। बचाव दल को घटनास्थल से 14 शव बरामद हुए हैं, जबकि चारों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है।

चीन में आएदिन कोयला खानों में विस्फोट की घटनाएँ होती हैं। पिछले वर्ष इनमें तीन हजार 786 लोग मारे गए थे।
और भी
हमले में 3 फिलिस्तीनी उग्रवादियों की मौत
इस्लामाबाद में विस्फोट, कई घायल
तिब्बतियों का संरा मुख्यालय पर प्रदर्शन
अल्बानिया में विस्फोट, 63 मरे
परमाणु वार्ता करने से ईरान का इनकार
तिब्बत पर चीनी मीडिया खामोश