पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मध्य में स्थित एक रेस्तराँ में शनिवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। इस इलाके में विदेशियों और राजनयिकों का काफी आना-जाना होता है।
स्थानीय समय के मुताबिक शाम लगभग 8.40 बजे लूना कैप्राइस रेस्तराँ में हुए इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
धमाके से शहर में आतंक का माहौल बन गया। पुलिस ने व्यस्त सुपर मार्केट के इस इलाके को तुरंत घेर लिया। कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुँच गए और घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया।
|