मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
परमाणु वार्ता करने से ईरान का इनकार
ईरान ने शनिवार को परमाणु संकट को लेकर विश्व शक्तियों के साथ बातचीत की संभावना से पूरी तरह इनकार किया। ईरान ने कहा कि वह केवल संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु मामलों पर निगरानी रखने वाली संस्था के साथ बातचीत करेगा।

ईरान के प्रवक्ता गुलाम हुसैन एलहम ने बताया पाँच जमा एक देशों के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत खत्म हो चुकी हैं। गौरतलब है कि पाँच जमा एक देशों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थाई सदस्य देश और जर्मनी शामिल है।

ये देश ईरान को संवेदनशील यूरेनियम संवर्द्धन कार्य रोकने के बदले प्रोत्साहन पैकेज स्वीकार करने के लिए राजी करने का प्रयास करते रहे हैं।
और भी
तिब्बत पर चीनी मीडिया खामोश
ईरान में कट्टरपंथियों को बढ़त
ब्रिटनी मामले में कर्मचारियों की शामत
आतंकवाद से बड़ा खतरा है समलैंगिकता
ईरान मामले का शांतिपूर्ण समाधान हो-रूस
द.कोरियाई महिला अंतरिक्ष में जाएगी