लॉस एंजिल्स के अस्पताल ने ब्रिटनी स्पीयर्स की निजी बातों को मीडिया को लीक करने के आरोप में अस्पताल के कुछ कर्मचारियों को सेवामुक्त करने पर विचार कर रहा है।
यूसीएलए मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने ब्रिटनी के इलाज के दौरान कुछ गोपनीय बातों को मीडिया को लीक किया था। अस्पताल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन कम से कम 13 कर्मचारियों को बाहर निकालने की योजना बना रहा है।
गौरतलब है कि ब्रिटनी स्पीयर्स को गंभीर मानसिक बीमारी के चलते जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्पीयर्स को जनवरी के महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले मार्च के शुरू में स्पीयर्स को केडर सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।
लॉस एंजिल्स की अदालत ने ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स को ब्रिटनी की सारी संपत्तियों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी है। ब्रिटनी को उसके दो बच्चों से भी मिलने की अनुमति दी गई है।
|