मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईरान मामले का शांतिपूर्ण समाधान हो-रूस
रूस ने ईरान के परमाणु मामले के शांतिपूर्ण समाधान किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। यहाँ कल सम्पन्न हुए इस्लामी सम्मेलन संगठन (ओआईसी) के शिखर सम्मेलन के मौके पर भेजे गए अपने संदेश में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतीन ने कहा कि ईरान के परमाणु मामले का शांतिपूर्ण समाधान एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

इस संदेश को रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ ने पढ़कर सुनाया। राष्ट्रपति ने इराक की स्थिति की ओर संकेत करते हुए इराकी जनता की एकता पर बल दिया और कहा है कि वे इराक में सांप्रदायिक मतभेदों की रोकथाम के लिए इराकी जनता तथा विश्व समुदाय के प्रयासों का समर्थन करते हैं।

ईरानी माँग : ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के ढाँचे में परिवर्तन और उसके स्थान पर एक अन्य व्यवस्था स्थापित किए जाने की माँग की है।

अहमदी नेजाद ने ओआईसी के शिखर सम्मेलन में कहा कि सुरक्षा परिषद ने पिछले साठ वर्षो में सदैव विश्व के विभिन्न राष्ट्रों के मुकाबले में बड़ी शक्तियों के हितों का बचाव किया गया है।
और भी
द.कोरियाई महिला अंतरिक्ष में जाएगी
फ्रांस में रहेंगे एंजलीना व पिट
बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना, 11 मौत
हू जिन्ताओ फिर राष्ट्रपति बने
नए साथी की तलाश में पेरिस
तिब्बत में फैली हिंसा में 10 की मौत