मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फ्रांस में रहेंगे एंजलीना व पिट
लगता है हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलीना जोली और ब्रैड पिट को फ्रांस की रूमानी वादियाँ कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई हैं। तभी तो हाल ही में उन्होंने यहाँ पर एक 850 साल पुराने पत्थर के घर को खरीदने का मन बनाया है।

ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों इनके होने वाले बच्चे के जन्म लेने से पहले ही फ्रांस में जाकर बस सकते हैं। इनके करीबी सूत्रों का मानना है कि ये दंपति पाँच एकड़ की इस जगह के लिए बेहद इच्छुक हैं और इसके लिए वे बीस मिलियन डॉलर तक खर्च करने को तैयार हैं।

इनके करीबी सूत्रों ने ‘यूएसमैगजीन.कॉम’ को यह भी बताया है कि ब्रैड इस स्थान पर बाइक रेसिंग के लिए ट्रैक भी बनवाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं जोली के लिए फ्राँस से लगाव का एक कारण यह भी है कि उनकी माँ फ्रांस की ही निवासी थी।

सूत्रों ने बताया कि एंजलीना की बहुत इच्छा है कि वे अपने अगले बच्चे को फ्रांस में जन्म दें और इसलिए यह दंपति जल्द से जल्द फ्रांस में रहने की तैयारी में है।
और भी
बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना, 11 मौत
हू जिन्ताओ फिर राष्ट्रपति बने
नए साथी की तलाश में पेरिस
तिब्बत में हिंसा, 100 लोगों की मौत
मिग-29 देना शुरू करेगा रूस-मेहता
अमेरिका में जासूसी विधेयक को मंजूरी