बांग्लादेश में एक वाहन की टक्कर एक ट्रक के साथ हो जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। वाहन में बारातियों का एक दल सवार था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक और बारात वाहन की भिड़ंत के बाद पाँच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस वाहन में 26 बाराती सवार थे। घटना कल की है। यह तटीय बारीसाल क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि छह अन्य लोगों की मौत अस्पताल में हो गई।
रामेन शिकारी (30) नामक दूल्हा और दुल्हन ब्यूटी मोंडल 22) इस दुर्घटना में बच गए हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दस अन्य लोगों के साथ दोनों का इलाज चल रहा है।
|