मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नए साथी की तलाश में पेरिस
हॉलीवुड ेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन आजकल एक नए साथी की तलाश में हैं। अपने करियर को लेकर थोड़ी संजीदा हो चुकी पेरिस को अपने लिए एक ‘बेस्ट फ्रेंड’ की तलाश है, पर उनकी असल जिंदगी में नहीं बल्कि रियलिटी टीवी शो में उनका साथ देने के लिए।

हाल ही में पेरिस ने एमटीवी के एक रियलिटी शो को साइन किया है, जिसका नाम ‘पेरिस हिल्टन्स माय न्यू ब्वॉयफ्रेंड’ है। पहले यह कार्यक्रम वीएच1 के माइकल हर्कसन और स्टेला स्टॉपलर द्वारा निर्मित किया गया है।

दस एपिसोड में चलने वाला यह कार्यक्रम एक रियलिटी शो होगा, जिसमें बीस प्रतिभागी भाग लेंगे। इन प्रतिभागियों में से विजेता प्रतिभागी को पेरिस का ‘बेस्ट फ्रेंड’ चुना जाएगा।

पेरिस का यह कार्यक्रम 2008 के उत्तरार्द्ध में प्रसारित किया जाएगा। पेरिस अपने इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अब एक बार फिर से अपने डगमगाते करियर को नई दिशा देने के इरादे में हैं।
और भी
ल्हासा में हिंसक झडपें, 7 मरे
मिग-29 देना शुरू करेगा रूस-मेहता
अमेरिका में जासूसी विधेयक को मंजूरी
अल कायदा आतंकी को ग्वांतानामो भेजा
अमेरिकी चुनाव पर आतंक का साया
जापान में भूकंप के झटके